West Bengal: आर एन रवि बने पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल, राजभवन में ली शपथ
West Bengal: पूर्व IPS ऑफिसर आर एन रवि ने आज पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। उनको कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने शपथ दिलाई। आर एन रवि भारतीय पुलिस सेवा और सीबीआई में भी काम कर चुके हैं।
West Bengal: भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर. एन. रवि ने कोलकाता के लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम और वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। हालांकि समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कोई नेता शामिल नहीं हुआ।