West Bengal: ममता बनर्जी का चुनावी हमला, EC पर भेदभाव का आरोप, PM-BJP को दी चेतावनी
West Bengal: TMC प्रमुख ने कहा कि हमारे गृह सचिव गैर-बंगाली हैं। उनका हटाया जाना बंगाल के कुशल अधिकारियों के प्रति उनके गहरे तिरस्कार को दर्शाता है।राज्य में रसोई गैस के संकट पर बनर्जी ने दावा किया कि यह समस्या कृत्रिम रूप से पैदा की गई।
West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने सोमवार (16 मार्च) को कोलकाता में एक बड़ी रैली का नेतृत्व किया। इस रैली का उद्देश्य राज्य के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और कथित एलपीजी संकट के खिलाफ विरोध दर्ज कराना था। रैली कॉलेज स्क्वायर से शुरू होकर डोरिना क्रॉसिंग तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।