Vaibhav Suryavanshi News: नीतीश कुमार का वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का इनाम, जानें किसने दी लग्जरी कार

Vaibhav Suryavanshi News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव को शुभकामना दी कि वे भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें। अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की वे नई उम्मीद बने हैं।

Vaibhav Suryavanshi News: Nitish Kumar ने रविवार (22 फरवरी 2026) को पटना स्थित एक अणे मार्ग के ‘संकल्प सभागार’ में आयोजित कार्यक्रम में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य और बिहार का नाम रोशन करने वाले युवा क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन भी किया गया।

“नया कीर्तिमान रचें, देश का नाम चमकाएं”

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाते हुए अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय दिया है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैभव आगे भी भारतीय क्रिकेट में नए कीर्तिमान स्थापित करें और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।

सीएम ने खिलाड़ियों के लिए राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना विकसित किए जाने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिहार के बेटे की यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। वैभव प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और उनका उज्ज्वल भविष्य पूरे देश को नई उम्मीद देगा।

टाटा की ओर से मिली लग्जरी ‘कर्व’ कार

सम्मान समारोह के अलावा वैभव सूर्यवंशी को एक महंगी कार भी भेंट की गई। Tata Motors की ओर से उन्हें ‘कर्व’ मॉडल कार उपहार में दी गई। यह सम्मान उन्हें Indian Premier League में ‘बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीरीज’ चुने जाने के बाद मिला। पटना स्थित टाटा शोरूम के मालिक के अनुसार, वैभव अपने पिता के साथ स्वयं कार लेने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.