US Israel vs Iran: युद्ध की आशंका के बीच बड़ा सवाल, किसकी सेना सबसे ताकतवर? जानें मिलिट्री पावर की पूरी रिपोर्ट
US Israel vs Iran: अमेरिका, इजरायल से 20 गुना अधिक पैसा डिफेंस बजट पर खर्च करता है, जबकि ईरान से इजरायल का बजट 3 से 5 गुना ज्यादा है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के गठजोड़ के बीच संघर्ष के समय में जानिए तीनों देशों की मिलिट्री पावर।
US Israel vs Iran: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया की नजरें अमेरिका, इजरायल और ईरान की सैन्य क्षमता पर टिकी हैं। सवाल यही है कि अगर टकराव बड़े युद्ध में बदलता है तो पलड़ा किसका भारी रहेगा? Global Firepower 2025 और Stockholm International Peace Research Institute (SIPRI) जैसे विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर इन तीनों देशों की ताकत को समझते हैं।