UP News: CM योगी का ऐलान, अप्रैल से शिक्षामित्रों को ₹18,000, अनुदेशकों को भी राहत

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने विधानसभा में कहा कि राज्य में अप्रैल महीने से शिक्षा मित्रों को 18000 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही अनुदेशकों के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है।

UP News: उत्तर प्रदेश की Yogi Adityanath सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि अब शिक्षा मित्रों को 18,000 रुपये प्रतिमाह और अनुदेशकों को 17,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे इन कर्मचारियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है।

यूपी में कितने हैं शिक्षा मित्र?

राज्य में इस समय करीब 1.43 लाख शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। बहुजन समाज पार्टी की सरकार के दौरान इन्हें प्रशिक्षण दिया गया था। बाद में 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav की सरकार ने इन्हें सहायक शिक्षक के पद पर समायोजित किया था। हालांकि, यह निर्णय अदालत में चुनौती का सामना करना पड़ा, क्योंकि Right to Education Act के तहत सहायक शिक्षक बनने के लिए TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बदली स्थिति

मामला अंततः Supreme Court of India तक पहुंचा, जहां हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा गया। इसके परिणामस्वरूप सहायक शिक्षकों की भर्ती रद्द हो गई। इसके बाद करीब 1.43 लाख शिक्षक फिर से शिक्षा मित्र के रूप में कार्य करने लगे। उस समय उन्हें सहायक शिक्षक के तौर पर लगभग 50,000 रुपये प्रतिमाह मिलते थे, जबकि शिक्षा मित्र बनने के बाद उनका मानदेय घटकर 10,000 रुपये रह गया।

यह भी पढ़े: यूपी के शिक्षामित्रों और आगनबाड़ियों को मिल सकता है तोहफा? विधान परिषद में योगी का ऐलान

अनुदेशकों को भी मिलेगा लाभ

राज्य के जूनियर हाई स्कूलों में 24,000 से अधिक अनुदेशक संविदा पर कार्यरत हैं। अभी तक उन्हें लगभग 7,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था। अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उनका मानदेय बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों शिक्षा कर्मियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.