UGC Fake University List 2026: UGC की लिस्ट में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, एडमिशन से पहले जांच जरूरी

UGC Fake University List 2026: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर के 32 यूनिवर्सिटीज को 'फर्जी' करार देते हुए उनकी सूची सार्वजनिक कर दी है. इन संस्थानों के पास कोई भी डिग्री देने का कानूनी अधिकार नहीं है. हैरानी की बात यह है कि देश की राजधानी दिल्ली इस लिस्ट में सबसे ऊपर है.

UGC Fake University List 2026: University Grants Commission (UGC) ने देशभर के 12 राज्यों में संचालित 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी कर छात्रों और अभिभावकों को सतर्क किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन संस्थानों को UGC अधिनियम के तहत कोई मान्यता प्राप्त नहीं है और ये वैध डिग्री देने के अधिकृत नहीं हैं। ऐसे संस्थानों से प्राप्त डिग्री न तो नौकरी के लिए मान्य होगी और न ही उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए स्वीकार की जाएगी। UGC ने सलाह दी है कि दाखिला लेने से पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित विश्वविद्यालय की मान्यता अवश्य जांच लें।

दिल्ली में सबसे ज्यादा फर्जी विश्वविद्यालय

रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक 12 फर्जी विश्वविद्यालय पाए गए हैं। इनमें अलीपुर स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPHS), दरियागंज की कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट, कोटला मुबारकपुर की इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग और पीतमपुरा की वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU) सहित कई अन्य संस्थान शामिल हैं।

दो साल में 20 से बढ़कर 32 हुई संख्या

पिछले दो वर्षों में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या 20 से बढ़कर 32 हो गई है। इस बार हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश जैसे नए राज्यों को भी सूची में जोड़ा गया है, जहां प्रत्येक में एक-एक फर्जी संस्थान की पहचान की गई है। आयोग ने बेंगलुरु में ‘ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी’ नाम से संचालित एक संस्थान को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है और कहा है कि उसे विश्वविद्यालय के रूप में कार्य करने की अनुमति नहीं है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे फर्जी संस्थान बिना पर्याप्त ढांचे, योग्य फैकल्टी और शैक्षणिक मानकों के संचालित होते हैं। इनमें प्रवेश लेने से छात्रों का समय और पैसा दोनों जोखिम में पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.