TMC Candidate List: ममता बनर्जी फिर भवानीपुर से चुनावी मैदान में, TMC ने 291 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

TMC Candidate List: तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए 291 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उन्होंने चुनाव में बीजेपी का बॉयकॉट का आह्वान करते हुए कहा कि इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 226 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

TMC Candidate List: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी। कोलकाता के कालीघाट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रमुख Mamata Banerjee ने 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। उन्होंने खुद भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

इस घोषणा के साथ ही भवानीपुर सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है, क्योंकि भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari को भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था, जबकि बाद में हुए उपचुनाव में ममता ने भवानीपुर से जीत हासिल की थी।

Image

Image

ममता बनर्जी ने यह भी बताया कि तीन सीटों पर गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (GTA) के प्रमुख अनीक थापा उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार TMC 226 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने “नो वोट फॉर बीजेपी” का नारा देते हुए कहा कि भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। ममता बनर्जी ने चुनाव को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी का चुनाव चिह्न ‘जोड़ाफूल’ जीत का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और जनता के बीच सकारात्मक संदेश देने को कहा।

Image

Image

Image

इस दौरान ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव की अधिसूचना से पहले ही बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए, जो नियमों के खिलाफ हैं। उन्होंने इसे “सुपर इमरजेंसी” जैसा माहौल बताते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से राज्य में केंद्र का दबाव बढ़ा हुआ है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले और त्योहारों के समय प्रशासनिक बदलाव क्यों किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, यह सब राज्य के माहौल को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है। कुल मिलाकर, उम्मीदवारों की सूची जारी होने के साथ ही पश्चिम बंगाल में चुनावी मुकाबला और तेज हो गया है, जिसमें प्रमुख पार्टियां आमने-सामने आ गई हैं।

Image

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2

2