T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबले में साउथ अफ्रीका और UAE के बीच खेला जा रहा है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। टॉस साउथ अफ्रीका के पक्ष में गया और कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। UAE की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। हर्षित कौशिक और सिमरनजीत सिंह की जगह ध्रुव पराशर और मुहम्मद फारूक को मौका दिया गया है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने चार बदलाव किए हैं। टीम में जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे और क्वेना मफाका को शामिल किया गया है, जबकि डेविड मिलर, केशव महाराज, मार्को येनसन और लुंगी एंगिडी को इस मैच में आराम दिया गया है।