Punjab News: जालंधर में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या
Punjab News: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि लक्की के शरीर में पांच गोलियां लगी थीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
Punjab News: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार सुबह मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 15 से 16 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 5-6 गोलियां लक्की ओबेरॉय को लगीं। उनके रिश्तेदार कुलदीप ओबेरॉय ने उनकी मौत की पुष्टि की है।