PPC 2026: ‘खुद को सिर्फ मार्कशीट तक मत बांधो’, पीएम मोदी की छात्रों को नसीहत
PPC 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के 9वें संस्करण में छात्रों से कहा कि वे परीक्षा के दबाव में न आएं और जीवन में ऑल-राउंडर विकास पर फोकस करें। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेल, आराम और पसंदीदा गतिविधियों को बराबर महत्व देने पर जोर दिया। साथ ही पीएम मोदी ने माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं और उन्हें खुलकर आगे बढ़ने का अवसर दें।
PPC 2026:बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आते ही छात्रों में तनाव होना स्वाभाविक है। इसी दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वार्षिक कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण में देशभर के एग्जाम वॉरियर्स से संवाद किया। इस बार यह आयोजन खास रहा, क्योंकि यह दिल्ली के साथ-साथ गुवाहाटी, रायपुर, कोयंबटूर और देवमोगरा जैसे शहरों में एक साथ आयोजित हुआ।