PM Modi Rajya Sabha Speech: मजदूरों को लेकर PM मोदी की सख्त हिदायत, प्रवासियों के लिए खास इंतजाम करें राज्य
PM Modi Rajya Sabha Speech: राज्यसभा में PM Modi ने बताया कि भारत, मध्य-पूर्व में युद्धरत और इस युद्ध से प्रभावित सभी देशों से बातचीत कर रहा है। भारत ने दोनों पक्षों से शांति और जंग को रोकने का आह्वान किया है। पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी का राज्यसभा में दिया गया पूरा भाषण।
PM Modi Rajya Sabha Speech: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर देश और दुनिया की स्थिति पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि इससे पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। पीएम मोदी ने बताया कि भारत प्रभावित देशों के साथ लगातार संपर्क में है, जिसमें Iran, Israel और United States भी शामिल हैं। उनका कहना है कि भारत का उद्देश्य संवाद और कूटनीति के जरिए क्षेत्र में शांति बहाल करना है।