PM Modi Parliament Speech: पीएम मोदी का कड़ा रुख, होर्मुज में बाधा बर्दाश्त नहीं, बातचीत से हो समाधान
PM Modi Parliament Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में मिडिल ईस्ट के हालात पर संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। इस समय हमारी कोशिश है कि देश में तेल और गैस का संकट पैदा न हो. जहां से भी तेल इंपोर्ट संभव है वहां से सप्लाई हो रही है।
PM Modi Parliament Speech: प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर लोकसभा में अहम बयान दिया। करीब 24 दिनों से चल रहे इस युद्ध के बीच उन्होंने कहा कि वहां की स्थिति चिंताजनक है और इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार तेल और गैस की सप्लाई बनाए रखने के लिए अलग-अलग देशों के सप्लायर्स से लगातार संपर्क में है, ताकि किसी तरह की कमी न हो।