PM Modi Meerut Visit: घंटों का सफर अब मिनटों में! PM मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो–नमो भारत का शुभारंभ
PM Modi Meerut Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के विस्तार का उद्घाटन करेंगे। इससे घंटों का सफर सिर्फ 50 मिनट में सिमट जाएगा और क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी।
PM Modi Meerut Visit: प्रधानमंत्री मोदीआज रविवार को मेरठ को आधुनिक यातायात की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मेरठ मेट्रो और Namo Bharat Train के विस्तारित खंड का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना के शुरू होने से लंबा सफर अब करीब 50 मिनट में तय किया जा सकेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीएम सुबह 11:50 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट से रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे मेरठ पहुंचेंगे। शताब्दी नगर स्टेशन से वे देश की पहली रीजनल रैपिड रेल सिस्टम और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन के बाद वे एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।