PM Modi In Assam: नरेंद्र मोदी का असम में बड़ा दावा, ‘इस बार जीत की हैट्रिक तय’
PM Modi In Assam: पीएम मोदी आज असम के दौरे पर हैं। उन्होंने चाय बागान जाकर चाय की पत्तियां तोड़ीं। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, इस बार असम में जीत की हैट्रिक तय है।
PM Modi In Assam: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल तेज हो गया है और सभी दल जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर पहुंचे। गोगामुख में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य ने तेजी से विकास किया है और जनता एक बार फिर भाजपा-एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि इस बार असम में भाजपा की जीत की हैट्रिक तय है।