Middle East War: मिडिल ईस्ट तनाव से भारत के पोर्ट पर भारी जाम, 4 लाख टन बासमती और 5400 टन प्याज समुद्र में फंसा
Middle East War: मिडिल ईस्ट के युद्ध ने भारत की सप्लाई चेन को गहरे संकट में डाल दिया है। यदि संघर्ष लंबे समय तक जारी रहा, तो कृषि निर्यात, उद्योगिक उत्पादन, ऊर्जा सुरक्षा और घरेलू कीमतों पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।
Middle East War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब वैश्विक व्यापार मार्गों पर साफ दिखाई देने लगा है। खास तौर पर Strait of Hormuz और Persian Gulf से गुजरने वाली सप्लाई चेन गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। इस भू-राजनीतिक स्थिति का सीधा असर भारत के पश्चिमी तट के व्यापारिक मार्गों पर पड़ रहा है। Jawaharlal Nehru Port Trust और Mundra Port जैसे प्रमुख बंदरगाहों पर लॉजिस्टिक्स जाम की स्थिति बन गई है। युद्ध के चलते कई बड़ी शिपिंग कंपनियों ने फिलहाल नई बुकिंग रोक दी है और जहाजों को लंबा रास्ता अपनाते हुए Cape of Good Hope के जरिए भेजा जा रहा है।