MI vs KKR: वानखेड़े में MI का दबदबा या KKR करेगी उलटफेर? देखें पूरा रिकॉर्ड

MI vs KKR: आईपीएल 2026 सीजन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

MI vs KKR: Indian Premier League के 19वें सीजन की शुरुआत के साथ ही दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। पिछले सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन खास नहीं रहा था, मुंबई इंडियंस का सफर प्लेऑफ में खत्म हुआ था, जबकि केकेआर टॉप-4 में जगह बनाने में भी नाकाम रही थी। ऐसे में नए सीजन में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इसी वजह से दोनों ने अपने कप्तानों में कोई बदलाव नहीं किया है। हार्दिक पांड्या लगातार तीसरे सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे, जबकि अजिंक्य रहाणे इस बार भी केकेआर की कमान संभालेंगे।

हेड-टू-हेड में मुंबई का दबदबा

आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से मुंबई ने 24 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर सिर्फ 11 मैच ही अपने नाम कर पाई है। इससे साफ है कि इस मुकाबले में मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में भी मुंबई इंडियंस का दबदबा कायम है। यहां खेले गए 12 मैचों में से 10 बार मुंबई ने जीत हासिल की है, जबकि केकेआर को केवल 2 मुकाबलों में सफलता मिली है।

रोहित शर्मा पर रहेंगी नजरें

इस मुकाबले में सबकी निगाहें रोहित शर्मा पर टिकी रहेंगी, जिनका केकेआर के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। रोहित ने इस टीम के खिलाफ 35 मैचों में 38.67 की औसत से 1083 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और छह अर्धशतक भी लगाए हैं। हालांकि वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ उनका प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा है। यहां खेले गए 11 मैचों में उन्होंने 26.44 की औसत से 238 रन ही बनाए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वह अपने रिकॉर्ड को कितना बेहतर कर पाते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2

2