Jio Frames: सिर्फ पहनिए और जानिए सब कुछ! Jio के AI चश्मों के लिए उमड़ी भीड़

Jio Frames: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit में कई कंपनियों ने अपने एआई इनोवेशन को प्रदर्शित किया है। इस समिट में जियो के एआई चश्मे को देखने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली है।

Jio Frames: AI Impact Summit का समापन आज 21 फरवरी को हो रहा है। नई दिल्ली के Bharat Mandapam में आयोजित इस वैश्विक एआई आयोजन में Reliance Jio के AI चश्मे ने खासा आकर्षण बटोरा। रिपोर्ट्स के अनुसार हॉल नंबर 4 में Jio Frames को आज़माने के लिए युवाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कंपनी ने इस स्मार्ट ग्लास को पिछले साल अपनी AGM में पेश किया था। यह एआई आधारित चश्मा यूज़र जिस वस्तु को देखता है, उसके बारे में तुरंत जानकारी उपलब्ध करा सकता है।

Jio Frames की खासियत

Meta.AI तकनीक पर आधारित यह स्मार्ट ग्लास एक पर्सनल हेल्थ कोच की तरह भी काम कर सकता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप किसी खाने की चीज़ को देखते हैं तो यह उसकी कैलोरी की जानकारी देकर डाइट संबंधी सुझाव दे सकता है। इसके अलावा इसमें इंस्टेंट लाइव स्ट्रीमिंग, हैंड्स-फ्री कॉलिंग, चलते-फिरते म्यूजिक सुनने, स्मार्ट लर्निंग और फोटो कैप्चर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इसे बाजार में लॉन्च नहीं किया है। इच्छुक यूज़र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इसकी कीमत मिड-रेंज स्मार्टफोन के आसपास हो सकती है।

MeitY का इनोवेशन भी चर्चा में

समिट में Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) ने भी कई एआई प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए। इनमें “वीवान: द वाइब्रेंट ब्रेन” नामक तकनीक विशेष रूप से चर्चा में रही। यह समाधान उन दिव्यांग व्यक्तियों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है या जो ऑटिज्म जैसी स्थितियों से जूझ रहे हैं।

यह डिवाइस उपयोगकर्ता के सिर पर लगाया जाता है और मॉनिटर व मोबाइल ऐप के जरिए उसकी स्थिति पर नजर रखी जाती है। भूख, प्यास या किसी अन्य परेशानी की स्थिति में यह सिस्टम परिजनों को तुरंत अलर्ट भेजता है। समिट में इस तरह के कई एआई आधारित नवाचारों ने लोगों का ध्यान खींचा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.