IT निवेशकों की टेंशन बढ़ी, Anthropic AI के बाद Infosys-TCS में तेज गिरावट
Anthropic AI: आईटी शेयरों पर बढ़ते दबाव की एक अहम वजह Anthropic कंपनी का नया AI टूल माना जा रहा है। इस टूल के लॉन्च के बाद अमेरिका में कई टेक और सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयर 20 से 25 फीसदी तक गिर गए। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस घटनाक्रम के चलते फिलहाल आईटी शेयरों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
Anthropic AI tool impact: बुधवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए खासतौर पर आईटी सेक्टर से बेहद खराब संकेत लेकर आई। आज यानी 4 फरवरी को जैसे ही बाजार खुला, IT शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। इंफोसिस, टीसीएस और विप्रो जैसे दिग्गज शेयर खुलते ही 6 से 7 फीसदी तक लुढ़क गए, जिससे पूरे सेक्टर में अफरा-तफरी मच गई। इस तेज गिरावट की जड़ अमेरिका से आई एक ऐसी खबर है, जिसने वैश्विक टेक मार्केट को हिला कर रख दिया है।