Israel US Strikes in Iran: ग्लोबल हब पर हमला! दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास धमाके से हड़कंप
Israel US Strikes in Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के दावे के बाद अब ईरान की सरकारी मीडिया ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। ईरान ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास फिर हमला किया।
Israel US Strikes in Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बाद अब ईरान की सरकारी मीडिया ने भी पुष्टि कर दी है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई शनिवार को अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले में मारे गए। ट्रंप ने इसे ईरानी जनता, अमेरिकियों और उन देशों के नागरिकों के लिए “न्याय” बताया, जो उनके अनुसार खामेनेई की नीतियों से प्रभावित रहे हैं। इधर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps) ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अमेरिका और उसके ठिकानों पर “इतिहास का सबसे विनाशक” हमला किया जाएगा। खामेनेई की मौत के विरोध में ईरान और बगदाद में लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।