Iran US War: ईरान-इजरायल तनाव पर मोदी-ट्रंप की बातचीत, मिडिल ईस्ट हालात पर हाई लेवल चर्चा
Iran US War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान से जंग के बीच पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर वार्ता की है। पीएम मोदी ने मिडिल-ईस्ट के हालात और होर्मुज पर ट्रंप से अहम वार्ता की है।
Iran US War: प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच पहली बार ट्रंप से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मिडिल ईस्ट के हालात और Strait of Hormuz को लेकर अहम चर्चा हुई। इससे पहले पीएम मोदी Masoud Pezeshkian और Benjamin Netanyahu से भी बातचीत कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने सऊदी अरब, United Arab Emirates, Oman और Bahrain सहित कई अन्य देशों के नेताओं से संपर्क कर क्षेत्र में शांति बहाल करने की अपील की है।