Iran US Israel War: तेल संकट गहराया तो बदली नीति, अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी मंजूरी
Iran US Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और बढ़ती तेल कीमतों के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका ने रूसी तेल पर लगे कुछ प्रतिबंधों में अस्थायी ढील देने का फैसला किया है। अमेरिकी सरकार ने उन देशों को सीमित समय के लिए अनुमति दी है कि वे समुद्र में फंसे रूसी तेल को खरीद सकें।
Iran US Israel War: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है। अमेरिकी प्रशासन ने उन देशों को अस्थायी छूट देने का निर्णय किया है जो समुद्र में फंसे रूस के तेल को खरीदना चाहते हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है और तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं गहराने लगी हैं।