iPhone 17 Pro 512GB पर बंपर छूट, Amazon Sale में शानदार ऑफर

iPhone 17 Pro 512GB को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर चल रहे सेल में एप्पल का यह प्रीमियम आईफोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 Pro: Amazon पर चल रही Mega Phone Mania Sale में Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Pro (512GB) पर बड़ी छूट दी जा रही है। यह सेल 22 फरवरी (रविवार) तक लाइव रहेगी। इस दौरान iPhone के अलावा Samsung, OnePlus और Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स भी रियायती कीमत पर उपलब्ध हैं।

iPhone 17 Pro 512GB पर कितना फायदा?

भारत में इस मॉडल की लॉन्च कीमत 1,54,900 रुपये थी। सेल के दौरान खरीदारों को कुल 9,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। इसमें 5,000 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट और 4,000 रुपये का बैंक ऑफर शामिल है। सभी ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत 1,45,900 रुपये रह जाती है।

डिस्प्ले और डिजाइन

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। OLED पैनल 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Ceramic Shield 2 का इस्तेमाल किया गया है। फोन में एल्युमिनियम बॉडी दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक और मजबूती प्रदान करती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

यह डिवाइस A19 Pro Bionic चिपसेट से लैस है। इसमें 3nm बेस्ड 6-कोर प्रोसेसर दिया गया है। बेहतर कूलिंग के लिए वेपर चेंबर टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह पिछले मॉडल iPhone 16 Pro की तुलना में करीब 40% ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस देता है।

कैमरा और सॉफ्टवेयर

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन iOS 26 पर चलता है, जिसमें नया यूजर इंटरफेस और एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं। अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर एक अच्छा मौका साबित हो सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.