IND vs ZIM: 148वें इंटरनेशनल मैच में सूर्यकुमार ने रचा नया कीर्तिमान, इंटरनेशनल करियर में हासिल की बड़ी उपलब्धि
IND vs ZIM: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर मुकाबला खेल रही है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे।
IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम ने चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबला खेलते हुए पहले बल्लेबाजी की। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत करते हुए अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़ा, जबकि हार्दिक पांड्या ने भी तेज तर्रार फिफ्टी लगाई। कप्तान Suryakumar Yadav ने 33 रनों की उपयोगी पारी खेली, जो उनके करियर के लिए खास साबित हुई।