IND vs SA Super 8: भारत-साउथ अफ्रीका की टक्कर आज, जानिए कितने बजे और कहां होगा मैच
IND vs SA Super 8: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सुपर 8 मुकाबला अब होने वाला है। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। ये मैच कब और कहां खेला जाएगा, साथ ही मैच शुरू होने का सही वक्त नोट कर लीजिए।
IND vs SA Super 8: भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में टी20 विश्व कप 2026 में अब तक अजेय रही है। बिना कोई मुकाबला गंवाए टीम इंडिया ने सुपर 8 में जगह बनाई है। अब अगले चरण में उसका पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। आइए जानते हैं यह हाई-वोल्टेज मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा, ताकि आप इस बड़ी टक्कर का एक भी पल मिस न करें।
अहमदाबाद में होगी भारत-दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 राउंड की शुरुआत हो चुकी है। इस चरण में भारत को दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से मुकाबले खेलने हैं। टीम इंडिया अपना पहला सुपर 8 मैच 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। यह मैच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में आयोजित होगा।
टूर्नामेंट से पहले खेले गए वार्मअप मैच में भी भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने आए थे, जहां भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। खास बात यह है कि भारत ने अपना आखिरी लीग मुकाबला भी अहमदाबाद में ही खेला था, इसलिए टीम फिलहाल वहीं कैंप कर रही है।
शाम 7 बजे से शुरू होगा मुकाबला
22 फरवरी, रविवार को सुपर 8 के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3 बजे से श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले में होगा। वहीं दिन का दूसरा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा और ठीक 7 बजे पहली गेंद डाली जाएगी।
दोनों टीमें अब तक अजेय
भारत की तरह दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने ग्रुप चरण में एक भी मैच नहीं गंवाया है। यानी सुपर 8 में दो अजेय टीमें आमने-सामने होंगी। याद दिला दें कि 2024 के टी20 विश्व कप फाइनल में भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला हुआ था, जहां भारत ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब एक बार फिर दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है।
यह भी पढ़े: कल से Super-8 का आगाज़, टीम इंडिया का पहला मुकाबला किससे? देखें पूरा शेड्यूल
भारतीय टीम का स्क्वॉड
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड
एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका।