IND vs NED: मैदान पर अनोखा नजारा, अभिषेक शर्मा ने क्यों पहनी मोहम्मद सिराज की जर्सी?
IND vs NED: भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबले में अजीबोगरीब वाक्या पेश आया। 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बैटिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा ने मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनी, लेकिन इसकी वजह क्या है?
IND vs NED: भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में एक अलग ही वजह से चर्चा में रहे। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्होंने अपने साथी मोहम्मद सिराज की जर्सी पहन रखी थी। स्टेडियम में मौजूद दर्शक और टीवी पर मैच देख रहे फैंस इस नजारे को देखकर हैरान रह गए।