ICC T20 World Cup 2026: सुपर-8 में 6 टीमों की एंट्री पक्की, दो ग्रुपों में अभी भी सस्पेंस बरकरार
ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 6 टीमें सुपर 8 में पहुंच चुकी हैं। अब केवल दो स्पॉट बाकी हैं। जल्द ही इनका भी फैसला हो जाएगा। इस बीच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को लेकर रहस्य गहराया हुआ है।
ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस समय मुकाबले बेहद रोमांचक दौर में पहुंच चुके हैं। रोजाना तीन-तीन मैच खेले जा रहे हैं और टूर्नामेंट का समीकरण तेजी से बदल रहा है। कुछ टीमें शानदार प्रदर्शन के दम पर अगले दौर में पहुंच रही हैं, तो कई टीमों का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो चुका है। अब तक कुल छह टीमें सुपर-8 में जगह बना चुकी हैं, जबकि दो स्थान अभी भी खाली हैं। चार में से दो ग्रुपों में स्थिति साफ हो चुकी है, लेकिन बाकी दो ग्रुपों में तस्वीर अभी धुंधली है।