Ghaziabad Suicide Case: प्यार के नाम पर खतरनाक खेल, क्या है Korean Love Game, जिसने तीन बहनों की ले ली जान
Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद की एक पॉश सोसाइटी में तीन सगी बहनों की आत्महत्या की घटना ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे एक खतरनाक खेल ने इस दर्दनाक हादसे को जन्म दिया। सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन-सा वह गेम था, जिसने मासूम बहनों को इतना मजबूर कर दिया कि उन्होंने अपनी जान तक गंवा दी।
Ghaziabad Suicide Case: करीब रात के दो बजे गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी की नौवीं मंजिल पर सन्नाटा पसरा हुआ था। सब कुछ शांत था, लेकिन इसी खामोशी के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना होने वाली थी। 12 साल की पाखी, 14 साल की प्राची और 16 साल की विशिका अपने कमरे में थीं। पूरा परिवार सो रहा था, लेकिन तीनों बहनों का ध्यान मोबाइल पर चल रहे एक ऑनलाइन गेम में लगा हुआ था। कुछ ही पलों बाद तीनों बहनें एक-दूसरे का हाथ पकड़कर बालकनी की ओर बढ़ीं और बिना किसी डर के नीचे कूद गईं। सुबह जब यह खबर सामने आई, तो पूरा इलाका सन्न रह गया।
