Faridabad News: सूरजकुंड मेले में अफरा-तफरी, चलते झूले के टूटने से एक की मौत, कई घायल
Faridabad News: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान लोगों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे एक इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। मेले में दो अलग-अलग घटनाओं ने अफरा-तफरी मचा दी। पहली घटना में एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से करीब 13 लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे इंस्पेक्टर रैंक के एक पुलिस अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई। दूसरी घटना में मेले के गेट नंबर-2 के पास बना स्वागत द्वार गिरने से दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।