Delhi News: दिल्ली के उत्तम नगर में आग का कहर, सैकड़ों झुग्गियां जलकर राख; मचा हड़कंप

Delhi News:

Delhi News: नई दिल्ली से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। राजधानी के उत्तम नगर इलाके में बुधवार रात झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, बुधवार देर रात उत्तम नगर क्षेत्र की झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली। इस भीषण अग्निकांड में लगभग 300 से 400 झुग्गियां पूरी तरह नष्ट हो गईं। दमकल विभाग को रात करीब 11:50 बजे आग लगने की जानकारी दी गई, जिसके बाद तुरंत 23 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

मछली मार्केट से शुरू हुई आग

मिली जानकारी के मुताबिक यह आग उत्तम नगर के मटियाला गांव स्थित मछली मार्केट इलाके से शुरू हुई थी। आग फैलते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सैकड़ों झुग्गियां इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं।

घटनास्थल पर तबाही का मंजर

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के मटियाला गांव में लगी इस भीषण आग को दमकल विभाग ने घंटों की मेहनत के बाद काबू में कर लिया। हालांकि गुरुवार सुबह जब घटनास्थल की तस्वीरें सामने आईं तो वहां भारी तबाही का दृश्य दिखाई दिया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2

2