CM Yogi Singapore Visit: UP बनेगा डेटा सेंटर और लॉजिस्टिक्स हब? CM योगी ने दिया निवेशकों को खुला न्योता
CM Yogi Singapore Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने वहां के दिग्गज उद्योगपतियों से मुलाकात कर डेटा सेंटर और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में यूपी के लिए बड़े निवेश की अपील की है।
CM Yogi Singapore Visit: Yogi Adityanath 22 से 24 फरवरी तक सिंगापुर के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। यात्रा के पहले ही दिन वह पूरी सक्रियता में नजर आए। उन्होंने सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपति और Temasek Holdings के चेयरमैन टीओ ची हियान के साथ अहम बैठक की। इस चर्चा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के औद्योगिक ढांचे में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश आकर्षित करना था।