Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में क्या करें, क्या न करें? जानें कौन से नियम तोड़ना पड़ सकता है भारी?
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा का असर कुछ लोगों पर अधिक होता है, इसलिए इस समय में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है, जो भारत समेत कई देशों में दिखाई देगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण ‘ब्लड मून’ के रूप में भी जाना जाता है और इस बार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। खास बात यह है कि इसी दिन होलिका दहन का पर्व भी मनाया जाएगा, जिससे इस ग्रहण का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। चूंकि यह भारत में स्पष्ट रूप से नजर आएगा, इसलिए पारंपरिक मान्यताओं के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।


