Black Day: पुलवामा हमले की 7वीं बरसी आज, हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल
Black Day: पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर देश आज ब्लैक डे मना रहा है। सात साल पहले 14 फरवरी, 2019 को एक सुसाइड बॉम्बर ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 78 मिलिट्री गाड़ियों के काफिले में विस्फोटकों से भरी SUV घुसा दी थी, जिसमें 40 CRPF जवान शहीद ह गए थे।
Black Day: 14 फरवरी 2026 को पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी है। वर्ष 2019 में इसी दिन जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर CRPF के काफिले को निशाना बनाया गया था। 78 वाहनों के इस काफिले में 2,500 से अधिक जवान सफर कर रहे थे, तभी विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी ने बस से टक्कर मार दी। इस भीषण हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। आज लेथपोरा, पुलवामा स्थित CRPF कैंप में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 14 फरवरी को हर साल ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाकर देश वीर जवानों के बलिदान को याद करता है।