BJP vs Congress: कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए वीरेंद्र सचदेवा
BJP vs Congress: बीजेपी के कार्यकर्ता और सीनियर नेता एआई समिट में कांग्रेस के अपमान जनक रवैये के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया।
BJP vs Congress: दिल्ली में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Virendra Sachdeva को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वह 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बैरिकेडिंग पर चढ़ गए थे। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को उन्हें हिरासत में लेना पड़ा, हालांकि कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता सड़क पर उतरकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।