Bangladesh: सत्ता संभालते ही तारिक रहमान का बड़ा ऐलान, भारतीयों के लिए वीजा सेवाएं फिर शुरू
प्रधानमंत्री बनने के बाद तारिक रहमान ने बड़ा कदम उठाते हुए भारतीयों के लिए वीजा सेवाएं बहाल कर दीं, और इसी के साथ दिसंबर 2025 से लगी रोक हट गई। इस फैसले को भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार का संकेत माना जा रहा है।
Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में पिछले कुछ समय से चली आ रही खटास के बाद अब सुधार के संकेत मिल रहे हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं दोबारा शुरू कर दीं। इसके साथ ही दिसंबर 2025 से लागू पाबंदी खत्म हो गई। इसे दोनों देशों के बीच तनाव कम होने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। यह फैसला तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद संभालने के कुछ ही दिनों बाद लिया गया। उन्होंने 17 फरवरी 2026 को शपथ ली थी।