Assam Assembly Election: ओपिनियन पोल में BJP को क्लीन स्वीप के आसार, असम में बन सकती है फिर सरकार
Assam Assembly Election Opinion Poll: असम विधानसभा चुनाव के लिए MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल ने साफ संकेत दिया है कि यहां BJP भारी बहुमत पाने जा रही है। जानें असम के ओपिनयन पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं।
Assam Assembly Election Opinion Poll: असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में 9 अप्रैल 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। चुनावी तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य का एक ओपिनियन पोल भी सामने आया है। MATRIZE-IANS द्वारा किए गए इस सर्वे में मतदाताओं की राय जानने की कोशिश की गई है। सर्वे के नतीजे संकेत देते हैं कि भाजपा लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस और AIUDF के लिए सत्ता तक पहुंचना मुश्किल दिख रहा है।