Narendra Modi 75th Birthday : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन-एक राजनेता, बतौर प्रधानमंत्री, एक सफर…

Narendra Modi 75th Birthday : आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह दिन भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पीएम मोदी के चाहने वाले इसे न केवल एक व्यक्ति के जन्मदिन की तरह मना रहे हैं बल्कि ये एक उत्सव का रूप ले चुका है. बल्कि उस यात्रा का प्रतीक है. जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि मोदी का नाम भारत की राजनीति, समाज और वैश्विक पहचान को गहराई से प्रभावित कर रही है।

मोदी की बचपन से राजनीति तक की यात्रा

17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे मोदी का जीवन एक साधारण परिवार से शुरू हुआ। रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने से लेकर राष्ट्रीय राजनीति के शीर्ष तक पहुंचने की उनकी कहानी हमेशा चर्चा का विषय रही है। यह केवल संघर्ष की कथा नहीं बल्कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और संगठन क्षमता का जीता-जागता उदाहरण है।

मोदी की बचपन से राजनीति तक की यात्रा
मोदी की बचपन से राजनीति तक की यात्रा

राजनीतिक करियर और प्रधानमंत्री पद तक का सफर

-गुजरात मॉडल- 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने मोदी ने विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों के विस्तार के माध्यम से ‘गुजरात मॉडल’ पेश किया, जिसने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई।

-2014 का ऐतिहासिक चुनाव: भारतीय जनता पार्टी को उनके नेतृत्व में पहली बार स्पष्ट बहुमत मिला और वे भारत के प्रधानमंत्री बने।

-2024 तक की उपलब्धियां:

-डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों से भारत को तकनीकी व आर्थिक मजबूती देने का प्रयास।

-प्रधानमंत्री जनधन योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से गरीब तबके को जोड़ना।

-विदेश नीति में आक्रामक कूटनीति और वैश्विक मंचों पर भारत की सक्रिय भूमिका।

nrendra modi jingping putin
nrendra modi jingping putin

आलोचना और चुनौतियां

मोदी के कार्यकाल में जहां बड़े सुधार हुए, वहीं कई विवाद और चुनौतियां भी सामने आईं.

विपक्ष ने आरोप लगाया कि उनकी नीतियों से लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव पड़ा.

आर्थिक मोर्चे पर बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों ने सवाल खड़े किए.

सामाजिक स्तर पर ध्रुवीकरण की राजनीति को लेकर तीखी आलोचना हुई.

पीएम मोदी का वैश्विक प्रभाव

आज नरेन्द्र मोदी केवल भारत के नेता नहीं, बल्कि एक वैश्विक व्यक्तित्व बन चुके हैं। वे जी20, ब्रिक्स और संयुक्त राष्ट्र जैसे मंचों पर भारत की आवाज को बुलंद करते रहे हैं। अमेरिका, यूरोप, एशिया और खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंधों में उनकी व्यक्तिगत छवि का गहरा प्रभाव रहा है।

75वें जन्मदिन पर विशेष संदेश

मोदी का 75वां जन्मदिन सिर्फ उम्र का पड़ाव नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक करियर की एक ऐतिहासिक अवस्था भी है। समर्थकों के लिए वे “विश्वगुरु भारत” के निर्माता हैं, जबकि आलोचकों के लिए वे भारतीय राजनीति के सबसे प्रभावशाली और विवादास्पद नेता।

नरेन्द्र मोदी का जीवन इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक साधारण पृष्ठभूमि से आया व्यक्ति मजबूत इच्छाशक्ति और दृष्टिकोण से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व कर सकता है। आज जब वे 75 वर्ष के हो रहे हैं, तब भारत और दुनिया उनकी अगली रणनीति और नेतृत्व दिशा की ओर देख रही है।

 

PM Modi Assam visit : असम की धरती से पीएम मोदी का आरोप- “कांग्रेस घुसपैठियों की रक्षक”

 

India Demography Change Conspiracy : विपक्ष के SIR विरोध के बीच मोदी का डेमोग्राफी वॉर

 

PM Modi Cyprus visit : प्रधानमंत्री मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान, क्या है ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस- III सम्मान – जानिए सब कुछ

 

Godavari Dhoop or Agarbatti
Godavari Dhoop or Agarbatti

 

देश दुनिया की तमाम खबरों के लिए जर्नलिस्ट इंडिया को फॉलो करें…

 

Journalist India
Journalist India
Leave A Reply

Your email address will not be published.