Uttrakhand News : उत्तराखंड सरकार ने बागेश्वर जिले की कपकोट विधानसभा क्षेत्र को बड़ी स्वास्थ्य सौगात दी है. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 51/2024 के क्रम में कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अब उप जिला चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 31 नए पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार के इस फैसले के तहत अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, प्रशासनिक कर्मचारियों और आउटसोर्स स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। स्वीकृत पदों में 12 विशेषज्ञ चिकित्सक, 9 नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, 4 प्रशासनिक स्टाफ तथा 6 आउटसोर्स कर्मचारियों के पद शामिल हैं। कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत थे। उनके लगातार प्रयासों और राज्य सरकार की पहल के बाद अब क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उप जिला चिकित्सालय बनने से गंभीर मरीजों को अब छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए दूरदराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों और अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। राज्य सरकार का यह निर्णय पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल चिकित्सा व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय जनता को समय पर बेहतर उपचार भी उपलब्ध हो सकेगा। जर्नलिस्ट इंडिया से बात करते हुए कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने बताया कि इसके लिए वो लंबे समय से प्रयासरथ थे औऱ लगातार राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार और सचिवालय से इसके लिए अनुरोध कर रहे थे. विधायक सुरेश गढ़िया का कहना है कि उनकी मेहनत सफल हुई और जनता के स्वास्थ्य लाग के लिए ये एक अहम जरूरत थी. अब कपकोट विधानसभा के लोग अपना इलाज कपकोट में ही कर सकेंगे उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा.
ये भी पढ़िए……
Uttarakhand Budget 2026-27 : पुष्कर सिंह धामी सरकार का पूरा बजट देखिए किसको क्या मिला ?
Uttarakhand Tourism: 25 साल में उत्तराखंड का पर्यटन क्रांति और रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक आगमन