Congress New Formula : 2027 विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन की पूरी रणनीति बदलने की तैयारी कर ली है। अब टिकट सिर्फ पुराने चेहरे, गुटबाजी या सिफारिश के आधार पर नहीं मिलेगा, बल्कि “विनेबिलिटी मॉडल” पर फैसला होगा। पार्टी उम्मीदवारों के लिए तीन स्तर के सर्वे, ग्राउंड रिपोर्ट और हाईकमान की फाइनल जांच करेगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल और गोवा जैसे राज्यों में लगातार कमजोर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अब संगठन और चुनावी रणनीति दोनों को रीसेट मोड में ला रही है। पार्टी युवाओं, महिलाओं और नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में है। क्या कांग्रेस का नया “3 टेस्ट फॉर्मूला” पार्टी को दोबारा मजबूत कर पाएगा? या फिर अंदरूनी गुटबाजी और कमजोर संगठन इसकी सबसे बड़ी चुनौती बने रहेंगे? Journalist India के इस एक्सप्लेनर में हेमंत पांडेय से समझिए कांग्रेस का पूरा चुनावी ब्लूप्रिंट।
इसे भी पढ़िए…
Uttarakhand BJP में बढ़ी हलचल: क्या 2027 चुनाव से पहले शुरू हुआ “Mission Replacement”?