Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार ऐसा उलटफेर देखने को मिला है, जिसने देश की राजनीति को भी चौंका दिया है। 15 साल से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को इस बार जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भारतीय जनता पार्टी पहली बार बंगाल में सरकार बनाने की स्थिति में दिखाई दे रही है।
आखिर ऐसा क्या हुआ कि कभी अजेय मानी जाने वाली ममता बनर्जी की राजनीति कमजोर पड़ गई?
क्या जनता बदलाव चाहती थी?
क्या भ्रष्टाचार, हिंसा और तुष्टिकरण TMC पर भारी पड़ा?
या फिर BJP की रणनीति और हिंदुत्व का नैरेटिव निर्णायक साबित हुआ?
इन्हीं सवालों पर बात करने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं सीनियर जर्नलिस्ट राकेश त्रिपाठी जी।