Assam Plane Crash : असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान क्रैश, पायलट समेत 5 जवानों की मौत

Assam Plane Crash : असम में भारतीय वायुसेना का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट समेत पांच जवानों की मौत हो गई है, जबकि एक को-पायलट घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे असम के जोरहाट स्थित रौरिया इंडियन एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। विमान रनवे पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया।

इस दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम का निधन हो गया। वहीं, विमान में मौजूद को-पायलट घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।

Assam Plane Crash असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश, 5 जवानों की मौत

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान AN-32 मालवाहक विमान था। भारतीय वायुसेना इस विमान का उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों और आवश्यक सामग्री की ढुलाई के लिए करती है। यह विमान नियमित उड़ान मिशन पर था और एयरबेस पर सुरक्षित लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान हादसे का शिकार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एयरबेस की आपातकालीन टीम और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, लेकिन पांच जवानों को बचाया नहीं जा सका।

भारतीय वायुसेना ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। वायुसेना ने लोगों और मीडिया से अपील की है कि शुरुआती जांच रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह के कयास या अफवाहों पर विश्वास न करें।

फिलहाल पूरे देश की संवेदनाएं शहीद जवानों के परिवारों के साथ हैं। राष्ट्र उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

Tmc Congress News : क्या कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं ममता बनर्जी?

Assam Plane Crash
Comments (0)
Add Comment