Uttarakhand Budget 2026: महिलाओं को मिला बजट का तोहफा, धामी सरकार ने बढ़ाया जेंडर बजट
Uttarakhand Budget 2026: धामी सरकार ने इस साल भी महिलाओं को सौगात दी। इस सत्र में भी जेंडर बजट को बढ़ाया गया है।
Uttarakhand Budget 2026: Pushkar Singh Dhami की सरकार ने Uttarakhand के बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण पर खास ध्यान दिया है। इस बार जेंडर बजट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जहां जेंडर बजट के लिए 16,961.32 करोड़ रुपये का प्रावधान था, वहीं नए बजट में इसे बढ़ाकर 19,692.02 करोड़ रुपये कर दिया गया है।