T20 WC 2026: पिता के निधन के बाद बड़ा फैसला, वेस्टइंडीज मैच से पहले टीम इंडिया संग जुड़ेंगे Rinku Singh
T20 WC 2026: शुक्रवार (27 फरवरी) की सुबह भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद रिंकू घर लौटे गए थे, लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले से पहले टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे।
T20 WC 2026: ICC T20 World Cup 2026 के बीच Rinku Singh के लिए 27 फरवरी की सुबह बेहद दर्दनाक खबर लेकर आई। लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझ रहे उनके पिता खानचंद का निधन हो गया। पिता का साया उठना किसी भी बेटे के लिए बड़ा सदमा होता है, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी रिंकू ने हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है।