IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका से मिली पिछली हार को पीछे छोड़ते हुए जिम्बाब्वे पर 72 रनों की प्रभावशाली जीत दर्ज की। इस जीत से भारत के नेट रनरेट में भी बड़ा सुधार हुआ। चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। इस हार के साथ जिम्बाब्वे की सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म हो गईं, जबकि भारत को अंतिम चार में जगह पक्की करने के लिए अब 1 मार्च को कोलकाता के Eden Gardens में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला जीतना होगा।