PM Modi Israel Visit: इजरायली संसद में PM मोदी का दमदार बयान, भारत इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा
PM Modi Israel Visit: इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर और एक पुरानी सभ्यता के प्रतिनिधि के तौर पर दूसरी सभ्यता को संबोधित करते हुए ऐसा कर रहा हूं।
PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे, जहां उनका औपचारिक और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तेल अवीव पहुंचने पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर उनका अभिवादन किया।इजरायल की संसद नेसेट पहुंचने पर ‘मोदी-मोदी’ के नारों के बीच उनका स्वागत हुआ। अपने संबोधन से पहले नेतन्याहू ने दोनों देशों की दोस्ती को “शानदार और मजबूत साझेदारी” बताया। उन्होंने ‘मोदी हग’ का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का गले मिलना उनकी आत्मीयता और सच्चे रिश्तों का प्रतीक है।