Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ का पहला गाना रिलीज, अक्षय कुमार का OG स्वैग फिर लौटा
Bhooth Bangla: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए वापसी कर रही है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के पहले गाने 'रामजी आके भला करेंगे' की झलक सामने आई है।
Bhooth Bangla: भूत बंगला साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है। यह फिल्म करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर साथ ला रही है। Balaji Motion Pictures के बैनर तले बनी इस हॉरर-कॉमेडी ने उन दर्शकों के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया है, जो इस जोड़ी की क्लासिक कॉमेडी फिल्मों के साथ बड़े हुए हैं।
फिल्म को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने पहले गाने ‘रामजी आके भला करेंगे’ का टीजर जारी कर दिया है। इस झलक में वही पुराना कॉमिक अंदाज और हल्का-फुल्का पागलपन देखने को मिलता है, जिसकी फैंस को लंबे समय से इंतजार था। टीजर में अक्षय कुमार अपने सिग्नेचर स्टाइल और शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ नजर आते हैं, जो उनकी पिछली सुपरहिट फिल्मों की याद ताजा कर देता है।
हाई-एनर्जी गाने ने बढ़ाया बज
यह गाना पूरी तरह से पेप्पी और एनर्जेटिक है। रंग-बिरंगे विजुअल्स, कैची धुन और अक्षय का मस्तीभरा अंदाज इसे और खास बना देता है। म्यूजिक प्रीतम ने कंपोज किया है, जबकि लिरिक्स कुमार के हैं। इसे देव अरिजीत ने अपनी आवाज दी है। गाने की सबसे अलग बात इसका रैप पोर्शन है, जिसे मेलो डी ने लिखा और परफॉर्म किया है। यह रैप सेगमेंट गाने को मॉडर्न टच देता है और आज के दर्शकों से कनेक्ट करता है।
पुरानी यादों की वापसी
‘भूत बंगला’ सिर्फ एक हॉरर-कॉमेडी नहीं, बल्कि उस दौर की वापसी मानी जा रही है जब अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट देती थी। टीजर ने फैंस को भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी फिल्मों की याद दिला दी है, जिन्होंने सिनेमाघरों में ठहाकों की बरसात कर दी थी। अब दर्शकों को उम्मीद है कि ‘भूत बंगला’ भी वही जादू दोहराएगी—हॉरर और कॉमेडी का ऐसा मिश्रण, जो हंसी के साथ-साथ पुरानी यादों का एहसास भी कराए।