Gold Silver Price Today: शादी सीजन से पहले झटका! सोना 3,000 रुपए उछला तो चांदी हुई 13,500 रुपए महंगी
Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 23 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में सोना-चांदी का ताजा भाव क्या चल रहा है...
Gold Silver Price Today: सोमवार, 23 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,58,458 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,56,876 रुपये पर बंद हुआ था।