Vaibhav Suryavanshi News: नीतीश कुमार का वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का इनाम, जानें किसने दी लग्जरी कार
Vaibhav Suryavanshi News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव को शुभकामना दी कि वे भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें। अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की वे नई उम्मीद बने हैं।
Vaibhav Suryavanshi News: Nitish Kumar ने रविवार (22 फरवरी 2026) को पटना स्थित एक अणे मार्ग के ‘संकल्प सभागार’ में आयोजित कार्यक्रम में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य और बिहार का नाम रोशन करने वाले युवा क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन भी किया गया।