UP News: शर्टलेस प्रदर्शन पर सियासी बवाल! अखिलेश और मायावती ने कांग्रेस को घेरा
UP News: दिल्ली के एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन पर अब अखिलेश यादव और मायावती का भी बयान आया है। दोनों नेताओं ने इस कृत्य के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की है।
UP News: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन पर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में जहां भाजपा पहले से हमलावर है, वहीं अब विपक्षी दलों ने भी कांग्रेस की आलोचना शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है।