UP Politics: गठबंधन को संदेश या विपक्ष को चुनौती? आजमगढ़ में राजभर की बड़ी रैली
UP Politics: सुभासपा इस रैली के जरिए राजभर, ब्राह्मण, क्षत्रिय, चौहान, नाई, निषाद समेत समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर प्रदेश भर में राजनीतिक संदेश देने की कोशिश में है.
UP Politics: Uttar Pradesh की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। योगी सरकार में मंत्री और Om Prakash Rajbhar पूर्वांचल में अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। एनडीए सहयोगी Suheldev Bharatiya Samaj Party 22 फरवरी 2026 को Azamgarh जिले की अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के अहिरौला स्थित जनता इंटर कॉलेज में ‘सामाजिक समरसता महारैली’ आयोजित करेगी।