Ghooskhor Pandit पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नीरज पांडे को फिल्म में करने होंगे बड़े बदलाव
Ghooskhor Pandit: पिछले दिनों नीरज पांडे की फिल्म Ghooskhor Pandit से जुड़ा विवाद इतना आगे बढ़ गया कि उसे सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा। इस पर उच्च न्यायालय ने फिल्म में उचित बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं तभी नीरज पांडे ने याचिका दायक की, जिसको SC ने खारिज कर दिया है।
Ghooskhor Pandit: फिल्ममेकर नीरज पांडे की नई फिल्म घूसखोर पंडित (या घूसखोर पंडत) रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है और इसमें मनोज बाजपेयी लीड रोल में नजर आएंगे। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म के टाइटल को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। ब्राह्मण समाज के कुछ संगठनों ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने टाइटल बदलने का निर्देश दिया। नीरज पांडे ने इस आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की, लेकिन 19 फरवरी की सुनवाई में अदालत ने उसे खारिज कर दिया।